स्कूलों के बाहर समोसे बेचते थे नेहा कक्कड़ के पिता, नेहा ने बदल दी पूरी जिंदगी

नेहा कक्कड़ बॉलीवुड की एक मशहूर सिंगर है। उन्होंने अपनी आवाज का जादू आज पूरे इंडिया में बिखेर के रखा है। आज के समय में नेहा कक्कर एक सफल और प्रसिद्ध गायिका है। नेहा कक्कड़ आज के समय में एक लग्जरीयस और ऐशो आराम की जिंदगी बिताती है। आज जिस मुकाम पर नेहा है उनके लिए उन्होंने बहुत मेहनत की है।

नेहा कक्कड़ का जन्म 6 जून 1988 को ऋषिकेश में एक बहुत ही गरीब परिवार में हुआ था। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई ऋषिकेश के ही एक प्राइवेट स्कूल पूरी की है। नेहा को बचपन से ही गाने का शौक था। उन्होंने 4 चार साल की उम्र से भजन गाना शुरू कर दिया था।

नेहा कक्कड़ एक बहुत गरीब घर से थी। नेहा जिस स्कूल में पढ़ती थी। उसी के सामने उनके पिता समोसे बेचा करते थे। और उसी की आमदनी से परिवार का गुजर बसर करते थे। नेहा के स्कूल के बच्चे उनके गरीब होने के कारण नेहा का बहुत ज्यादा मजाक उड़ाते थे।

नेहा कक्कड़ की जिंदगी में असली मोड़ तब आया जब उन्होंने 2006 में इंडियन आइडल में भाग लिया। उसके बाद से नेहा ने कभी भी पीछे मुड़ कर नहीं देखा। उस दिन के बाद से उनकी जिंदगी में बहुत तरक्की हुई है।

नेहा ने अपने एक इंटरव्यू में बताया है कि उनका बचपन बहुत ज्यादा गरीबी में बीता है। उनके पिता ने उनके परिवार के गुजारे के लिए बहुत संघर्ष किया है। अपने पिता के संघर्ष को देखकर उन्हें लगा की उनको भी कुछ ऐसा करना चाहिए जिससे उनके परिवार की कुछ आर्थिक मदद हो पाए। इसलिए उन्होंने इंडियन आइडल में भाग लिया था। जिससे एक सिंगर बन पाए।

नेहा कक्कड़ आज के समय में एक कामयाब सिंगर बन गई है। उन्होंने आज के समय में मॉडलिंग से लेकर सिंगिंग सभी में अपना जलवा बिखेर के रखा है। नेहा ने बहुत सारे  एल्बम सॉन्ग को बनाया है। और बहुत सारे लाइव शो में भी काम किया है।

नेहा के पास आज के समय में उनका खुद का एक आलीशान घर है। इसके साथ उनके पास गाडियों का एक बहुत बड़ा कलेक्शन भी मौजूद है। उनके कलेक्शन में ऑडी, मर्सिडीज, रेंज रोवर इत्यादि गाडियां मौजूद है। इसके साथ ही उनके पास आज के समय में एक अच्छा खासा बैंक बैलेंस भी मौजूद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *