आज सितारों की तरह चमक रहे आपके इन 5 पसंदीदा स्टार्स ने किया था बैकग्राउंड डांसर का काम

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री आज दुनिया की सबसे कामयाब फिल्म इंडस्ट्री में से एक है। आज के समय में हर कोई बॉलीवुड फिल्मों में काम करने का सपना लेकर मुंबई पहुंच जाता है। लेकिन बॉलीवुड के अंदर काम मिलना बहुत मुश्किल होता है। आज के समय  के बहुत से बड़े सुपरस्टार ने अपने शुरुआती करियर में बहुत ज्यादा स्ट्रगल किया है।

बहुत से स्टार्स ने अपने स्ट्रगल के दिनो मे बैकग्राउंड डांसर का काम भी फिल्मों में किया है।और उसके बाद आगे चलकर बड़े बड़े स्टार बने है। आज हम ऐसे ही कुछ स्टार्स की बात करेगे जो पहले के समय में बैकग्राउंड डांसर के रूप में बॉलीवुड के अंदर स्ट्रगल कर चुके है।

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण आज के समय की बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक है। लेकिन उन्होंने भी अपने शुरुआती करियर में बहुत ज्यादा स्ट्रगल किया है। उन्होंने हिमेश रेशमिया के एक म्यूजिक एल्बम “आपका सुरूर “में डांसर का काम किया है। आपको बता दे की हिमेश रेशमिया के इस म्यूजिक एल्बम में दीपिका लीड डांसर के रोल में थी।

पंकज त्रिपाठी

आज के समय के मशहूर अभिनेता पंकज त्रिपाठी फिल्मों में काम करने से पहले बहुत गरीब थे। और इन्होंने अपने शुरुआती फिल्मी करियर में बहुत से काम किए थे। इन्होंने फिल्मों में बतौर बैकग्राउंड डांसर भी काम किया है। शायद बहुत कम लोग ही जानते होगे की पंकज त्रिपाठी ने ओमकारा नाम के म्यूजिक वीडियो के अंदर बैकग्राउंड डांसर का काम किया है।

सुशांत सिंह राजपूत

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आज हमारे बीच नहीं रहे हैं। पर सुशांत सिंह राजपूत ने बहुत कम समय में ही पूरे इंडिया में अपना  बहुत बड़ा फैन बेस तैयार कर लिया था । आज भी बहुत से लोग उन्हे अपना फेवरेट एक्टर मानते है। सुशांत सिंह राजपूत ने  अपने फिल्मी करियर के स्ट्रगल के दिनो मे बैकग्राउंड डांसर के रूप में काम किया है। सुशांत ने IIFA अवार्ड शो में बहुत समय तक बैकग्राउंड डांसर का काम किया था। इसके अलावा वो धूम 2 के टाइटल सॉन्ग “धूम मचाले” में भी काम कर चुके थे।

काजल अग्रवाल

काजल अग्रवाल आज की समय की एक बड़ी एक्ट्रेस है। उन्हे आज सभी लोग जानते है। काजल अग्रवाल ने अपने शुरुआती करियर में बहुत सारी फिल्मों में बहुत कई छोटे छोटे कैरेक्टर को निभाया है। इसके अलावा उन्होंने बैकग्राउंड डांसर का भी काम किया है। उन्होंने ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ एक फेमस एल्बम सॉन्ग उलझने में बैकग्राउंड डांसर के रूप में काम किया था। इस गाने में ऐश्वर्या लीड रोल थी।

मौनी रॉय

मौनी रॉय आज के समय की सबसे मशहूर अभिनेत्रियों में से एक है। उन्होंने नागिन सीरियल से अपनी पहचान  बनाई थी। और इसके बाद उन्हें सफलता की सीढ़ी मिल गई। आपको बता दे को नागिन टीवी सीरियल में काम करने से पहले मौनी रॉय फिल्म रन में बतौर बैकग्राउंड डांसर काम कर चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *